Internet क्या है और इसके उपयोग क्या है?

Internet In Hindi
Internet क्या है


हेल्लो दोस्तों, Internet का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह Technology की दुनिया में इसका उपयोग सबसे ज्यादा हो रहा है इसके बिना हम आधुनिक युग को imagine भी नहीं कर सकते। यह दुनिया में बहुत तेज़ी से फ़ैल रहा है और लोगो की जरूरत भी बनता जा रहा है। आज हम इसी internet के बारे में बात करेंगे और जानेंगे की Internet क्या है और इसके उपयोग क्या है? इसके अलावा हम इसके जरूरी तथ्यों के बारे में भी बात करेंगे। तो बिना समय गवाए जानते हैं इसके बारे में।

Internet क्या है?

जब दो या दो से अधिक कंप्यूटर सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए एक दुसरे से कनेक्ट होते है तो एक जाल बनता है उसी ही जाल को internet का नाम दिया गया है। हम अपने कंप्यूटर्स में सूचनाओं या दस्ताबेजो का आदान प्रदान internet के कारण ही कर पाते है।

कंप्यूटर्स को एक दुसरे से एक माध्यम के तहत कनेक्ट किया जाता है जिन्हें हम TCP/IP protocols यानी Transmission Control Protocol या Internet Protocol कहते है। दुसरे शब्दों में कहें तो कंप्यूटर्स को आपस में कनेक्ट होने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है इन नियमों को TCP/IP protocols कहते है इससे जुडी और भी जानकारियाँ है जैसे HTTP और HTTPS जिन्हें आप यहाँ से पड सकते है।

Internet कंप्यूटर्स को आपस में जोड़ने का एक साधन है जिसका उद्देश्य सूचनाओं के आदान प्रदान को सरल बनाना है। इसके जरिये किसी भी तरह की सुचना जैसे documents, images, विडियो गाने या और भी कई तरह की सूचनाएं भेजी जा सकती है। हम कंप्यूटर में उपलब्ध एक विशिष्ट सॉफ्टवेयर वेबब्राउज़र के द्वारा इस जाकारी को खोल पाते हैं।
आजकल इन्टरनेट का उपयोग इतना बड गया है की आज के युग को बिना इन्टरनेट के सोच पाना भी मुस्किल है। यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। Internet की पहुच आजकल हर जगह है हम इसका इस्तेमाल लगभग रोज करते है। और आये दिन इसका उपयोग निरंतर बढता ही जा रहा है।

आज हम बिना internet के बिलकुल भी नहीं रह सकते हम रोज internet का इस्तेमाल कम से कम 1 घंटा तो करते ही है। इसके बाद अब jio के आने के बाद तो भारत internet इस्तेमाल करने में सबसे ऊपर है यानी भारत दुनिया के बाकी देशो से ज्यादा इन्टरनेट इस्तेमाल कर रहा है।


HTTP और HTTPS क्या है? Hindi Meaning और जानकारी

Internet का इतिहास। History of internet (Hindi)

Internet

Internet की शुरुआत की बात करें तो इसकी सुरुआत 60 के दशकों में लगभग 1962 से 1969 के बीच में हुई थी इसको सबसे पहले US department of defense ने बनाया था। दुनिया के सबसे पहले इन्टरनेट का नाम ARPANET (Advance Research Project Agency Network) था।

इसका इस्तेमाल सबसे पहले 1969 में University of California में एक सन्देश भेजने के लिए किया गया था। इसके बाद यह लगभग सन 1972 तक दुनिए के काफी अलग-अलग देशो तक पहुच चूका था। और इसी के बाद इसका नाम बदल कर internet कर दिया गया।

ऐसे ही internet में धीरे-धीरे कई बदलाव आते गए और यह आम लोगो के लिए भी उपलब्ध हो गया।

Internet के शुरूआती दिनों मे इसका इस्तेमाल काफी काम किया जाता था क्यूंकि यह काफी Slow हुआ करता था और काफी काम लोगों को इसके बारे में जानकारी थी इसके अलावा तब Internet पर Information केवल Text के रूप में उपलब्ध थी और यह आज जितना Interesting भी नहीं था। Internet इस्तेमाल करने के लिए पहले Netscape Navigator नाम के Browser का इस्तेमाल किया जाता था।

Netscape Browser Running Internet
Netscape Browser Running Internet


भारत में internet की बात करें तो यहाँ internet की शुरुआत 15 August सन 1995 में की गयी भारत में इससे पहले इन्टरनेट कही भी बही था भारत में internet की शुरुआत VSNL (Videsh Sanchar Nigam Limited) ने की थी इसे अब Tata Communications के नाम से जाना जाता है जो आज भी भारत में internet की Backbone को संभाले हुए है।

इसके बाद से ही भारत में कई सारी बड़ी कंपनीयों ने बाज़ार में अपना नाम बनाया और कई साड़ी कंपनीयों ने अपनी शुरुआत की। इसके बाद से भारत में भी इन्टरनेट का बिस्तार बढता चला गया।



Internet के उपयोग

Internet के कई सारे उपयोग है जिनमे से कुछ निचे बताएँ गए है।

सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए

जैसा की आप सभी जानते है की हम इन्टरनेट पर किसी भी तरह की जानकारी पा सकते है। internet सूचनाओं के आदान प्रदान यानी communication के लिए अहम् भूमिका निभा रहा है सामान्यतः हम सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए Facebook, WhatsApp या किसी भी तरह की जानकारी लेने के लिए Google का इस्तेमाल करते है और यह सभी चीज़े internet की मदद से ही चल पाती हैं।

साथ ही हम ईमेल के जरिये भी सूचनाओं का आदान प्रदान करते है जोकि इन्टरनेट के कारण ही संभव है।

शिक्षा के लिए

Internet पर हम हमारी शिक्षा से जुडी कोई भी जानकारी तो पा ही सकते है लेकिन आजकल e-learning काफी तेजी से बड रही है हम internet की मदद से घर बैठे ही काफी कुछ सीख सकते है हम सिखने के लिए google या अन्य websites और youtube जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते है।



खरीद (Shopping) करने में

आजकल internet के जरिये e-commerce websites बहुत तेजी से आगे बड रही है। क्यूंकि हम अपनी काफी shopping online ही करते है। आजकल e-commerce websites जैसे Flipkart, Amazon और Snapdeal काफी तेजी से आगे बड रही है।

इसके अलावा भी ऐसी बहुत सारी चीज़े है जिनमे हम internet का उपयोग करते है यें तो बस कुछ उदहारण ही हैं।


Internet के Advantages

जैसा की आप ऊपर की बातों को पद कर जान ही चुके होंगे की हम internet से कितने सारे अलग अलग काम कर सकते है लेकिन इनके अलावा भी इन्टरनेट के बहुत सारे advantages है जिनके बारे में हम बात करेंगे।

  • Internet से हम किसी भी तरह की जानकारी केवल एक सर्च करके निकाल सकते है।
  • Internet से हम घर बैठे कोई भी सामान खरीद सकते है।
  • हम Internet पर कई सारी चीज़ें पड़ सकते है। बिना कही जाए।
  • Internet पर हम कई सारी चीजों से अपने आप का मनोरंजन भी कर सकते है।
  • हमें कहीं भी जाना है तो हम बहा की ticket online बड़े ही आराम से book कर पाते है।
  • हम अपनी पढाई से संभंधित जानकारी जैसे टाइम टेबल या रिजल्ट घर बैठे देख सकते है।
  • हम online किसी भी चीज़ का पेमेंट भी कर सकते है।
  • आजकल बहु साड़ी कंपनी और लोग सिर्फ इन्टरनेट पर ही काम करके बहुत सारा पैसा कम रही है जैसे Facebook और google।

Internet के Disadvantages

किसी चीज़ के कुछ फायदे हों और उसके कुछ भी नुकशान ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। जैसे की हर सिक्के के दो पहलु होते हैं वैसे ही internet के भी advantages के साथ-साथ disadvantages भी है जिनमे से कुछ इस प्रकार हैं।

  • कंप्यूटर viruses या malware इन्टरनेट के जरिये ही आप तक और आपके कंप्यूटर तक पहुचते है।
  • internet पर कोई भी कुछ भी शेयर कर सकता है यह तो एक advantage है मगर लोग इस बात का गलत फायदा भी उठाते है।
  • Fake खबरों के इतनी तेजी से फैलने का जुम्मेदार भी इन्टरनेट ही है।
  • Internet का Disadvantage यह भी है की इसकी लत लग जाती है जिसे छुड़ाना बेहद मुस्किल है।
  • internet का इस्तेमाल हमारा बक्त तो काफी बचाता है लेकिन कभी कभी इसकी लत लगने के कारण यह उससे कई गुना ज्यादा हमारा बक्त बर्बाद भी कर देता है।
  • दुनिया भर में डाटा चोरी करने के लिए internet के जरिये हैकिंग अटैक्स भी बड़ते जा रहे है।






Internet के बारे में Facts

  • Internet की असली शुरुआत सन 1969 में मानी जाती है।
  • इससे दुनिया के अभी कंप्यूटर्स connect हो सकते हैं।
  • भारत में internet पर सबसे पहले reddif mail की शुरुआत हुई थी।
  • Internet दुनिया का सबसे बड़ा Network है।
  • Internet अपना काम routers और servers के जरिये करता है मतलब की यह इनके जरिये दुनिया के computers को जोड़ कर रखता है।
  • हर कंप्यूटर की internet पर एक अलग पहचान होती है यानी हर कंप्यूटर का अपना एक अलग IP address होता है।
  • WWW यानी World Wide Web Internet का ही एक हिस्सा है।


दोस्तों, आज की Post में हमने जाना की Internet क्या है और इसके उपयोग क्या है। हमें पूरी उम्मीद है की आपको यह Post पसंद आई होगी और काफी कुछ नया सीखने को मिला होगा। अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव है तो हमें निचे Comment में जरूर बताएं और इस Post को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर Share करें।

धन्यबाद। 😊 ...

14 टिप्‍पणियां:

  1. nice post sir ji. technology is one of the best thing discover by human being .Get latest technology notification visit here www.techtofacts.com

    जवाब देंहटाएं
  2. aap bahut hi achi post likhe hae mane bhi prayas kiya hai .
    http://www.computerguidehindi.com/2019/04/what-is-internet.html

    जवाब देंहटाएं
  3. I liked your post very much ... I hope everybody likes this post. And everyone should read it completely. You have done a very good post for the internet information. I want to thank you for sharing this post ...

    जवाब देंहटाएं