MS Office Online क्या है? MS Office free version?

MS Office Online
MS Office Online

हेल्लो दोस्तों, MS Office क्या है यह तो आपको पता ही होगा यह एक बहुत ही पोपुलर office suite है जो Microsoft की तरफ से आता है अगर आपको इसके बारे में और जानना हैं तो आप ऊपर दिए लिंक से जाकर पड सकते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं की इसका एक और वर्शन भी आता है जिसे Office Online कहते हैं अगर नहीं तो इस पोस्ट को आगे पड़ते रहिये क्यूंकि इसमें हम इसी बारे में बात करेंगे की MS Office Online क्या है? और इसे free में कैसे इस्तेमाल करें? तो आइये जानते हैं।




Office Online क्या है? MS Office Online

दोस्तों, Office Online MS Office का online वर्शन है जो बिलकुल free है यह Microsoft Office की तरह ही कई सारी Web Applications का एक समूह है MS Office में और Office online में दो बड़े अंतर यही हैं की Office online एक online tool है और यह बिलकुल free है जबकि MS office को हम ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसके लिए हमे पैसे देने होते हैं। Office online को आप कही भी किसी भी operating system पर अपने Browser का इस्तेमाल करके use कर सकते हैं इसके लिए आपको Browser के अलावा कोई भी third party application की जरूरत नहीं है।

साथ ही इसमें आपको काफी हद तक MS Office के जैसे ही features मिल जाते हैं लेकिन ये Basic features होते हैं इसमें आपको Advance चीज़े देखने को नहीं मिलेंगी।


MS Office online कैसे इस्तेमाल करें?

MS Office Online को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है अगर आपने पहले कभी MS Office इस्तेमाल किया है तो यह भी बिलकुल वैसा ही है लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले अपना एक Microsoft account बनाना होगा जिससे की आप Microsoft की website पर लॉग इन कर पाएं इसके लिए आपको सबसे पहले Office online की website पर जाना होगा जिसका लिंक निचे दिया हुआ है उसके बाद इसमें आपको Word, PowerPoint, Excel इन सभी में से किसी एक को सेलेक्ट करना है उसके बाद आपके सामने एक दूसरा page खुलेगा जिसमे आपसे sign in करने के लिए बोला जाएगा, यहाँ आपको create one के लिंक पर क्लिक करना है।

Office online sign up
Office online sign up


अब आपको इस पेज में अपने mobile नंबर के बाद सारी required जानकारी डालनी होगी और एक account create करना होगा बस इसके बाद आपसे sign in करने के लिए आपके password और ईमेल माँगा जाएगा जो आपने अभी बनाया है बस यही सब डालने के बाद आपकी सेलेक्ट की गयी application चालु हो जाएगी जिसमे आप अपना काम continue कर सकते हैं।




MS Office कैसे इनस्टॉल करें? Computer में


Office Online applications

आइये जानते हैं आपको MS Office Online में कौन कौन सी applications और उनमे कौन कौन से features देखने को मिलेंगे।

MS Word

Office online word
Office online word


सबसे पहले शुरुआत करते हैं Word से, MS Word एक बहुत ही पोपुलर Word Processing प्रोग्राम है जो आपको MS office पैकेज के साथ मिलता है यही Word Office online में भी उपलब्ध है लेकिन इसमें MS Word के मुकावले थोड़े कम features देखने को मिलते हैं इसमें भी आप बिलकुल उसी तरह से editing कर सकते हैं जिस तरह से MS Word में करते हैं।


MS Word क्या है? Ms Word in Hindi


MS PowerPoint

Office online powerpoint
Office online powerpoint


MS PowerPoint एक बहुत ही Powerful tool है जिसके जरिये presentations बनाई जा सकती हैं, Office Online में भी PowerPoint included है जिसके जरिये आप presentation बना सकते है। यह भी ठीक इसी तरह काम करता है।


MS PowerPoint क्या है? MS PowerPoint in Hindi


MS Excel

Office online Excel
Office online Excel


MS excel का इस्तेमाल spreadsheet बनाने के लिए किया जाता है जिसमे किसी भी तरह का डाटा रखा जा सकता है और उस डाटा पर अलग-अलग formulas की मदद से operations भी perform किये जा सकते हैं। यह भी Office online में उपलब्ध है और लगभग सारे जरूरी टूल्स provide करता है।


MS Excel क्या है? MS Excel in Hindi


MS OneNote

Office online onenote
Office online onenote


OneNote MS Office के साथ आने वाला एक काफी interesting प्रोग्राम है जिसका इस्तेमाल notebook बनाने के लिए किया जाता है इसमें आप कही भी text, sound, images, clips insert कर सकते हैं और notes बना सकते हैं इसका इस्तेमाल कैसे भी किया जा सकता है यह पूरी तरह आप पर depended है, यह Office online में भी included है।




MS Office और Office online में अंतर

  • MS Office एक paid सॉफ्टवेयर है यानी इसके लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं जबकि Office online बिलकुल free है।
  • MS Office को आप Offline इस्तेमाल कर सकते हैं जबकि Office online को आप केवल online अपने ब्राउज़र के जरिये ही इस्तेमाल कर पाते हैं।
  • MS Office में आपको लगभग सारे features मिलते हैं जिनकी एक professional को जरूरत होती है जबकि Office online में आपको बेसिक features ही मिलते हैं।
  • MS Office में आपको files बार बार सेव करनी होती है जबकि office online में फाइल automatic आपके OneDrive account में सेव हो जाती है जिसे आप Download भी कर सकते हैं।
  • MS Office को आप Linux पर इस्तेमाल नहीं कर सकते जबकि Office online को किसी भी platform पर इस्तेमाल किया जा सकता है केवल आपको इसके लिए इन्टरनेट की जरूरत होती है।


दोस्तों, हमें उम्मीद है की आपको MS Office Online के बारे में लिखी गई यह पोस्ट पसंद आई होगी और MS Office Online क्या है और इसको कैसे इस्तेमाल किया जाता है आदि सवालों के बारे में काफी जानकारी मिली होगी। अगर आपके मन में इस विषय से सम्बंधित कोई भी सवाल या सुझाव है तो हमें निचे कमेंट में जरूर बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं