विंडोज 10 में हिंदी में टाइपिंग कैसे करें: एक आसान गाइड

विंडोज 10 में हिंदी में टाइपिंग कैसे करें


अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या हिंदी में चीज़ें टाइप करना चाहते हैं तो आपको इसे अपने कंप्यूटर में enable करना होगा। अगर आपने एक नया कंप्यूटर या लैपटॉप ख़रीदा है जिसमे Windows 10 चलता है और आप उसमे हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए मदद गार साबित हो सकता है इसमें हम Windows 10 में हिंदी में टाइपिंग कैसे करे इसी बारे में बाद करने वाले है तो आइये सुरु करते हैं।


अपने कंप्यूटर में हिंदी लिपि सेट करें -

विंडोज 10 में हिंदी लिपि का उपयोग करने के लिए, आपको अपने कीबोर्ड की भाषा सेट करनी होगी इसके लिए आप निम्नलिखित steps को follow करके अपने कीबोर्ड की भाषा सेट कर सकते हैं -


  • अपने कंप्यूटर पर "Start" पर जाएं और "Settings" पर क्लिक करें।
  • फिर "Time & Language" को चुनें और "Language" पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद, "Add a Language" पर क्लिक करें। 

विंडोज 10 सेटिंग पेज


  • अब हिंदी भाषा को सर्च करके नेक्स्ट पर क्लिक करे और ऐड करें।


हिंदी भाषा सर्च करें



  • इसे Primary Langauge के रूप में सेट करें।
  • हिंदी भाषा को प्राथमिक भाषा के रूप में सेट करें, जैसा कि पहले बताया गया है। 
  • अपने कंप्यूटर पर कीबोर्ड का उपयोग करके चेक करे की आप हिंदी में टाइप कर पा रहे हैं या नहीं। 
  • आपको कीबोर्ड में भाषा बदलने के लिए "Windows key" + "Spacebar" दबाना होगा।
  • जब आपका कीबोर्ड हिंदी में सेट हो जाएगा, तो आप हिंदी में लिख सकते हैं।



Google Input Tools का उपयोग करके -

अगर आप पिछले तरीके से संतुष्ट नहीं हैं तो आप  तरीके का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए निम्न steps को फॉलो करें - 
  • गूगल इनपुट टूल्स वेबसाइट पर जाएं (https://www.google.com/inputtools/).
  • अब "try it out" पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट पर English पर क्लिक करें और लिस्ट में हिंदी भाषा को चुनें जिसमें आप टाइप करना चाहते हैं।
  • आपके सामने एक टेक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा जिसमें आप अपनी पसंदीदा भाषा (हिंदी) का उपयोग करके टाइप कर सकते हैं।
  • किसी भी अन्य में या अन्य तरीके से टाइप करने के लिए आप इसमें अलग भाषा का चयन कर सकते हैं साथ ही इसमें वर्चुअल कीबोर्ड दिया होता है टाइप करने के लिए आप इसका उसे भी कर सकते हैं।
  • अपने टाइपिंग को समाप्त करने के लिए, Google Input Tools विंडो में "Close" बटन पर क्लिक करें।


गूगल इनपुट टूल का उपयोग



वर्ड प्रोसेसिंग, इंटरनेट सर्फिंग, और अन्य कामों के लिए विंडोज 10 में हिंदी टाइपिंग करना बेहद आवश्यक हो सकता है। हालांकि, शुरुआत में हिंदी लिपि में टाइपिंग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन विंडोज 10 के साथ, यह बड़ी आसानी से संभव होता है। इस आर्टिकल में, हमने बताया कि आप विंडोज 10 में हिंदी टाइपिंग कैसे कर सकते हैं बिना किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर के।


यह भी पड़ें :- Windows 10 या 11 में Date और Time को Set कैसे करें?


विंडोज 10 में हिंदी में टाइप करना आसान है और इसे कुछ ही चरणों में किया जा सकता है। हिंदी को एक भाषा के रूप में जोड़कर और हिंदी कीबोर्ड जोड़कर, आप देवनागरी या फोनेटिक कीबोर्ड का उपयोग करके आसानी से हिंदी में टाइप कर सकते हैं। कई भाषाओं में टाइप करने की क्षमता के साथ, आप दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लोगों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद कर सकते हैं और अपने क्षितिज का विस्तार कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं